फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Procession of Lord Shri Ram taken out

Shamli News: भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली

Sun, 12 Jan 2025 05:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 12 Jan 2025 05:47 AM IST
विज्ञापन
Procession of Lord Shri Ram taken out
गढ़ीपुख्ता मे भगवान श्री राम के अयोध्या में मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ - फोटो : संवाद
गढ़ीपुख्ता। गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में अयोध्या में मंदिर निर्माण और भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ स्वामी यशवीर महाराज ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा शाकंभरी देवी मंदिर से शुरू होकर गांव की मुख्य गलियों, बाजार और बस स्टैंड से होते हुए पुनः शाकंभरी देवी मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा सनातन धर्म के लिए गर्व का विषय है। कहा कि कुछ षड्यंत्रकारी तत्व देश और धर्म को कमजोर करने के प्रयास में लगे हुए हैं। उन्होंने सभी को सतर्क रहने और एकजुट होकर इन षड्यंत्रों का नाश करने का आह्वान किया। सनातन धर्म हमारी पहचान है और इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। महाकुंभ पर प्रकाश डालते हुए स्वामी यशवीर महाराज ने इसे सनातन धर्म का पवित्र पर्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी यशवीर ने तंज कसते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड के तहत कुछ भूमाफिया सनातन धर्म को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यक्रम में संजय सैनी, डॉक्टर सुशील चौधरी, पिंटू कश्यप, प्रदीप सैनी, तिलकराज सैनी, चिंटू सैनी, संदीप सैनी, रवि जैकी कश्यप, शिवकुमार, मनोज, संजू कश्यप, शालू राणा, और दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मंदिर में सामूहिक प्रार्थना और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed