फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Problems of the complainants should be resolved soon'

‘फरियादियों की समस्याओं का जल्द हो निस्तारण’

Sun, 12 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
'Problems of the complainants should be resolved soon'
कैराना में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान निरीक्षण करते जिला सत्र न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य और ? - फोटो : SHAMLI
‘फरियादियों की समस्याओं का जल्द हो निस्तारण’
विज्ञापन

शामली। शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने शहर कोतवाली में समाधान दिवस में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान पांच शिकायतें आईं। दोनों अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उसके समाधान के लिए निर्देशित किया।
पूर्व में आई कुछ भूमि विवाद संबंधी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारित होना नहीं पाया गया, उनकी पुन: समीक्षा कर स्थायी समाधान के लिए कहा गया। एसपी ने शिकायतों का भूमि विवाद एवं हत्या, बलवा रोकथाम रजिस्टर में प्रविष्टि करने के लिए बताया और समाधान दिवस के अभिलेखों के रख रखाव को देखा गया। दोनों अधिकारियों ने अधीनस्थों से कहा कि समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या का यथासंभव जल्द निपटारा किया जाए। ऐसे मामलों में आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्रवाई कर संबंधित पक्षों को पाबंद कराये जाने के थाना प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए। इस दौरान थाना हवालात में अधिकारियों को साफ-सफाई संतोषजनक मिली। थाने के सीसीटीएनएस कक्ष में जीडी कार्य लेखन, एफआईआर की कार्रवाई नियमित रूप से होना पाया गया। महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं से संबंधित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की और मौजूद कर्मचारी को अभिलेखों के रख-रखाव हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में आई छह शिकायतें
कैराना। पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल छह शिकायतें आईं। शनिवार को सीओ जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान आपसी झगड़ों, अवैध कब्जों आदि से संबधित कुल छह शिकायतें आईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा, एसएसआई राधेश्याम के अलावा हल्का लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed