फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prize distribution at the end of the camp

शिविर के समापन पर पुरस्कार वितरण

Sat, 06 Feb 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Prize distribution at the end of the camp
कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में नारी शक्ति, सुरक्षा, सम्मान शिविर के समापन पर रोवर्स रें - फोटो : SHAMLI
शिविर के समापन पर पुरस्कार वितरण
विज्ञापन

शामली, कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स के पांच दिवसीय शिविर के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
शुभारंभ प्राचार्य डा. चमन लाल, विशिष्ट अतिथि पल्लवी मित्तल, डा. राजेश कुमार अग्रवाल, डा. नीतू त्यागी व डा. मुकेश एवं प्राध्यापकों ने किया। प्राचार्य डा. चमन लाल ने सकारात्मक दृष्टिकोण एवं मानववादी विचारधारा से छात्रों का उत्साहवर्धन किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डा. राजेश कुमार अग्रवाल ने रोवर्स-रेंजर्स के पांच दिनों के अथक परिश्रम की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा. नीतू त्यागी ने महिलाओं को आत्मशक्ति व आत्मनिर्भर बनने के लिए उत्साहित किया। पुरस्कार वितरण समारोह के अंतर्गत टोली कनेर को प्रथम पुरस्कार, शहीद भगत सिंह को द्वितीय पुरस्कार एवं कल्पना चावला तथा रोवर्स पैंथर्स को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सांत्वना पुरस्कार टोली ड्रेगन एवं पॉवर ऐंजल को दिया गया। रोवर्स प्रभारी डा. मुकेश कुमार ने आभार जताया। कार्यक्रम में डा. भूमेश कुमार, डा. राकेश कुमार, डा. हरेंद्र सिंह, डा.मदन पाल, रेंजर्स शिरीन नाजिया, महविश, गजाला, खुशी, अनु, समीना एवं रोवर्स अकरम, आकिल, पाकीर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed