फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Private and roadways buses will run on Dulhandi in the evening

दुल्हैंडी पर शाम को चलेगी प्राइवेट और रोडवेज बसें

Sun, 28 Mar 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Private and roadways buses will run on Dulhandi in the evening
शामली। होली के दिन भी अपने घरों की ओर जाने वालों की भीड़ बसों में काफी रही। सोमवार को दुल्हैंडी होने के कारण सुबह से लेकर दोपहर बाद प्राइवेट और रोडवेज की बसों का संचालन बंद रहेगा। शाम के चार बजे के बाद प्राइवेट-यूपी रोडवेज बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि रविवार को दिल्ली-मेरठ, पानीपत और सहारनपुर, करनाल की ओर से शामली की ओर आने वाली यूपी-हरियाणा रोडवेज और प्राइवेट बसों में सवारियों की ज्यादा भीड़ रही। जबकि शामली से बडे़ शहरों की ओर कम भीड़ निकली।
विज्ञापन

दिल्ली-पानीपत और मेरठ की ओर से सबसे ज्यादा सवारियों की भीड़ निकली है। यूपी रोडवेज की होली प्रोत्साहन योजना 25 मार्च को लागू की गई। 25 मार्च को शामली डिपो की 23 रोडवेज बसों की एक दिन का आय 3.28 लाख रुपये थी। शुक्रवार को 3.55 लाख रुपये, शनिवार को 3.60 लाख रुपये तक पहुंच गई है। होली के दिन कम सवारियां निकलने से 40-50 हजार रुपये आय प्रभावित होने की संभावना है। सोमवार को दुल्हैंडी के दिन सुबह से लेकर दोपहर बाद तक हरियाणा-यूपी रोडवेज और प्राइवेट बसों का संचालन बंद रहेगा। शाम को यूपी रोडवेज और प्राइवेट बसों का संचालन शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed