फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Principal Secretary Irrigation, Managing Director UP Project Corporation will appear in High Court on 14th

Shamli News: उच्च न्यायालय में 14 को प्रमुख सचिव सिंचाई, प्रबंध निदेशक यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन होंगे पेश

Tue, 06 May 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary Irrigation, Managing Director UP Project Corporation will appear in High Court on 14th
सहायक परियोजना अधिकारी सहारनपुर को समय से पहले मूल विभाग में भेजने का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समय से पहले प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन के सहायक परियोजना अधिकारी अमित कुमार को मूल विभाग में वापस भेजने, प्रताड़ित करने के मामले में 14 मई को प्रमुख सचिव सिंचाई, प्रबंध निदेशक यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन को तलब किया है।
याची अमित कुमार ने बताया कि वह यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड मं सहायक परियोजना अधिकारी के रूप में यूनिट 26 सहारनपुर में तैनात थे। शामली में उनकी तैनाती के दौरान ही बीएसए कार्यालय का निर्माण हुआ। आरोप है कि समय अवधि से पूर्व उन्हें उनके मूल विभाग सिंचाई विभाग में वापस भेज दिया गया था। इस मामले में उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक से विभागीय अधिकारियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
विज्ञापन

याची की ओर से इलाहाबाद उच्च न्यायालय कोर्ट नंबर पांच में उत्तर प्रदेश बनाम तीन अन्य के विरुद्ध 3925 याचिका दायर की। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने 18 अप्रैल की याचिका में पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश ने गत 30 अप्रैल में सुनवाई करते हुए जिम्मेदार राज्य सरकार के शपथ पत्र दो सप्ताह में दाखिल करने के राज्य सरकार के सिचाई विभाग के प्रमुख सचिव, प्रबंध निदेशक प्रशासन यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को रिकाॅर्ड समेत सुनवाई के लिए आगामी 14 मई को प्रस्तुत होने के लिए आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed