{"_id":"653429291892e5c4250a0705","slug":"principal-dies-due-to-car-collision-shamli-news-c-26-1-sal1002-10822-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कार की टक्कर से प्रधानाध्यापक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कार की टक्कर से प्रधानाध्यापक की मौत
Sun, 22 Oct 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
कांधला के मोहल्ला रामनगर निवासी शिक्षक शब्बीर का फाइल फोटो
कांधला। गांव जसाला में दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट तेज रफ्तार कार ने विद्यालय जा रहे बाइक सवार प्रधानाध्यापक को टक्कर मार दी। जिसमें प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई।
मोहल्ला रामनगर निवासी शब्बीर (52) गांव जसाला के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। शनिवार सुबह शिक्षक अपनी बाइक द्वारा कांधला से शिक्षण कार्य के लिए गांव जसाला रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग गांव जसाला मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन एवं शिक्षक मौके आ गए।क शब्बीर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया, जबकि कार चालक हादसे क बाद फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने कार चालक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।