{"_id":"62b35c3a17bac0076b26f0b6","slug":"prepare-microplan-of-kanwar-yatra-by-june-30-shamli-news-mrt593980863","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा की जिला प्रशासन ने की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा की जिला प्रशासन ने की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों की बैठक में बोल?
- फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कांवड़ यात्रा की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। 26 जुलाई को शिवरात्रि के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें 30 जून तक माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी व एनएचएआई के अफसरों को हाईवे व सभी मुख्य मार्गों की मरम्मत कराने की हिदायत दी।
डीएम ने कहा कि सभी तैयारियां चाक-चौबंद होनी चाहिए। कोविड 19 महामारी के चलते दो साल कांवड़ यात्रा नहीं हो सकी। इसलिए इस बार कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की संख्या अधिक होने की संभावना है। सभी अधिकारी अपने-अपने रूट को समझ लें। रूट के अनुसार समय से तैयारियां कर लें। सभी कांवड़ मार्गों पर गड्ढे भरना, साइड की पटरी को समतल करना, अस्थायी ब्रेकर आदि के अतिरिक्त कांवड़ मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी व एनएचएआई के अधिकारियों को दिए। इससे पूर्व कांवड़ यात्रा का माइक्रोप्लान 30 जून तक तैयार कर लिया जाए।
उन्होंने सेवा शिविरों की जानकारी लेकर कहा कि सभी शिविरों पर लाइट, पेयजल तथा सफाई की व्यवस्था शत-प्रतिशत कर ली जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान मार्गों के किनारे झाड़ियों को साफ करने के साथ ही फुटपाथ समतलीकरण कर लें। प्रत्येक शिविर के पास डस्टबिन व सफाई की व्यवस्था हो। शिविरों पर स्वास्थ्य विभाग की दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। सभी स्थानों पर एंबुलेंस, चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती करने के सीएमओ को निर्देश दिए। वृक्षों की लटकी हुई टहनियों की छंटाई कराने, गोताखोरों की व्यवस्था, कांवड़ मार्ग पर हैंडपंप की व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था, खाने की गुणवत्ता ढाबों पर रेट लिस्ट लगवाने, यातायात व्यवस्था, शिविरों की अनुमति, रूट डायवर्जन, सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक साइन बोर्ड, वॉच टावर, कंट्रोल रूम की स्थापना कराने आदि तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में एसएसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि कांवड़ यात्रा की तैयारियों में कोई कमी न रहे। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवालख, सभी एसडीएम व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इंद्रपाल सिंह पांचाल