फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations to start new crushing season from October 20

-चीनी मिलों का 20 अक्तूबर से नया पेराई सत्र शुरु करने की तैयारी-

Tue, 07 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Preparations to start new crushing season from October 20
ऊन शुगर मिल का निरीक्षण करते जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह - फोटो : SHAMLI
20 अक्तूबर से नया पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन

शामली। जिले में चीनी मिलों का नया पेराई सत्र 20 अक्तूबर से चालू करने की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। इसके लिए मरम्मत का कार्य चालू हो गया है। गन्ना सर्वे के बाद नए सदस्य का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। कच्चे कैलेंडर में संशोधन पूरा कर लिया गया है।
शासन ने चीनी मिलों का नया पेराई सत्र प्रारंभ करने के लिए 20 अक्तूबर की तिथि निधार्रित कर दी है। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह जिले की शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिल में मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने मिलों को मरम्मत कार्य पूरा करके 20 अक्तूबर से नया पेराई सत्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। शामली गन्ना सहकारी समिति के विशेष सचिव मुकेश राठी ने बताया कि गन्ना का सट्टा प्रदर्शन गांव स्तर पर हो चुका है। कच्चे कैलेंडर में संशोधन हो जाने के बाद अगले सप्ताह डाटा अपलोड कर दिया जाएगा। गन्ना सहकारी समिति में उपज बढ़ोत्तरी के लिए किसानों की रसीदें कटनी प्रारंभ हो गई है। नए सदस्यों का ऑनलाइन पंजीकरण चल रहा है। बीस से लेकर 30 सितंबर तक गन्ना सहकारी समितियों मेें मेला लगाकर किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। एक अक्तूबर के बाद किसानों की शिकायत का निस्तारण करके डाटा फीडकर पक्का कैलेंडर किसानों को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

ऊन मिल की बढ़ेगी गन्ना पेराई क्षमता
शामली। नए पेराई सत्र चालू होने से पहले जिले की ऊन चीनी मिल की 75 हजार क्विंटल गन्ना पेराई क्षमता हो जाएगी। अभी तक मिल की पेराई क्षमता 70 हजार क्विंटल है। ऊन मिल ने पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि 15 सितंबर तक लखनऊ की गन्ना विभाग की टीम ऊन मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएगी। नए पेराई सत्र में ऊन चीनी मिल 75 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों की प्रतिदिन की पेराई क्षमता
चीनी मिलें पेराई क्षमता क्विंटल में
शामली 75 हजार क्विंटल --
ऊन मिल 70 हजार क्विंटल
थानाभवन 90 हजार क्विंटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed