फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations for load testing of Pillar Foundation of flyover begin

फ्लाईओवर के पिलर फाउंडेशन की लोड टेस्टिंग की तैयारी शुरू

Tue, 02 Mar 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Preparations for load testing of Pillar Foundation of flyover begin
शामली के बलवा रेलवे फाटक के पास फलाईओवर निर्माण के लिये खोला गया पिलर फाउडेंशन। - फोटो : SHAMLI
फ्लाईओवर के पिलर फाउंडेशन की लोड टेस्टिंग की तैयारी शुरू
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बलवा फाटक के पास फ्लाईओवर के पिलर फाउंडेशन के 300- 400 टन भार टेस्टिंग की तैयारी प्रारंभ हो गई है।
दिल्ली- शामली, सहारनपुर हाईवे पर शामली बाईपास को जोड़ने के लिए बलवा रेलवे फाटक, शामली और सहारनपुर जिले की सीमा जंधेड़ी फाटक, रामपुर मनिहारन रेलवे फाटकों पर फ्लाईओवर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से प्रस्तावित है। शामली बाईपास को जोड़ने वाले बलवा गांव के रेलवे फाटक फ्लाई ओवर के पिलर फाउंडेशन खोला गया है। हाईवे की मेेरठ की कृष्णा कंपनी के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर दिनेश सिंघल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के इंजीनियरों द्वारा नामित दिल्ली- गाजियाबाद की टीम शामली के बलवा में आकर फ्लाईओवर के पिलर फाउंडेशन के 300- 400 टन वजन की टेस्टिंग करेगी। रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों के माध्यम से उत्तर रेलवे के बड़ौदा हाउस दिल्ली को भेजी जाएगी। दिल्ली से रेलवे की रिपोर्ट ओके आने के बाद फ्लाईओवर का डिजाइन तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही मेरठ- करनाल मार्ग पर सिंभालका के पास शामली बाईपास का फ्लाईओवर तैयार करने के लिए फाउंडेशन तैयार हो चुकी है। इसी सप्ताह फ्लाईओवर के पिलर फाउडेंशन की टेस्टिंग की जाएगी। हाईवे निर्माण एजेंसी ने थानाभवन चीनी मिल से थानाभवन कस्बे की ओर एक लाइन को तारकोल डालकर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed