फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations begin for Panchayat elections

पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू

Sat, 06 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Panchayat elections
थानाभवन में निरीक्षण के लिये थाने पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक - फोटो : SHAMLI
पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू
विज्ञापन

थानाभवन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के चलते डीएम व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से थानाभवन थाने का निरीक्षण किया। पुलिस को सभी चुनाव संबंधी तैयारी पूरी करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है, जिसके चलते जनपद डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने संयुक्त रूप से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जनपद के थानाभवन थाने का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों के थाने पहुंचते ही पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तकरीबन आधा घंटे तक पुलिस अधीक्षक ने चुनाव संबंधी पुलिस की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को चुनाव से पहले अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिए सूची बनाकर कार्रवाई करने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी तैयारियों को पूरा कर लें जिससे होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed