{"_id":"61b8e6e2bcc08d659d22e598","slug":"preparation-to-start-sncu-in-district-hospital-shamli-news-mrt569080252","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एसएनसीयू चालू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एसएनसीयू चालू करने की तैयारी
विज्ञापन

शामली। जिला अस्पताल में करीब एक साल से तैयार सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) को चिकित्सकों का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग ने एसएनसीयू को चालू करने की कवायद शुरू की है। इसके चलते चिकित्सकों को संविदा पर नियुक्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिला अस्पताल में एक साल पहले नवजात बच्चों को ठंड से बचाव और उपचार के लिए 14 बच्चों की एसएनसीयू बनाई गई है। बच्चों को उचित तापमान पर रखने के लिए 14 रेडियंट वार्मर और पीलिया से पीड़ित बच्चों के लिए फोटोथेरेपी की छह मशीनें लगाई गई हैं। इसके साथ ही प्रसूता के लिए 14 बेड का मदर केयर वार्ड बनाया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ और महिला चिकित्सक की शासन स्तर से नियुक्ति न होने के कारण एसएनसीयू चालू नहीं हो पाया है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि कई बार शासन को चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए डिमांड भेजी जा चुकी है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि जिला अस्पताल में एसएनसीयू चालू करने की तैयारी है। इसके लिए तीन बाल रोग विशेषज्ञ और महिला चिकित्सक को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। चिकित्सकों की नियुक्ति होने पर एसएनसीयू चालू कर दी जाएगी।