फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Preparation of big conspiracy in the country with ISI and Khalistani alliance

UP: ISI और खालिस्तानी गठजोड़ से देश में बड़ी साजिश की थी तैयारी, ATS ने किया नाकाम, जिले में हुई थी ये वारदात

Sat, 19 Aug 2023 05:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 19 Aug 2023 05:09 PM IST
सार

Shamli News : 2018 में सिपाही व होमगार्ड पर हमला कर दोनों की राइफल लूट ली गई थी। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के संबंध खालिस्तानी संगठन से होने का पुलिस ने खुलासा किया था।

विज्ञापन
Shamli: Preparation of big conspiracy in the country with ISI and Khalistani alliance
ats

विस्तार

पाकिस्तानी और खालिस्तानी गठजोड़ देश में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। जिसको एसटीएफ और शामली पुलिस ने नाकाम कर दिया। जांच में पता चला है कि आईएसआई एजेंट दिलशाद मिर्जा कलीम से बातचीत में खालिस्तानियों के भी अपने साथ होने का दावा कर रहा है। हालांकि, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि आईएसआई और खालिस्तानी किसी बड़ी साजिश की तैयारी में थे। जिसके लिए देश के युवाओं को अपने साथ जोड़ा जा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने आईएसआई और खालिस्तानी गठजोड़ को तोड़ने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

जिले में मिल चुका है पाकिस्तान खालिस्तानी कनेक्शन
2018 में झिंझाना थाने की चौसाना चौकी क्षेत्र में सिपाही व होमगार्ड पर हमला कर दोनों की राइफल लूट ली गई थी। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के संबंध खालिस्तानी संगठन से होने का पुलिस ने खुलासा किया था। करीब दो साल पहले एटीएस ने गांव गोगवान जलालपुर निवासी दो लोगों को पिस्टल और तमंचे के साथ पकड़ा था। उस समय एटीएस ने खालिस्तानी मॉड्यूल को हथियार सप्लाई करने का खुलासा किया है। करीब चार साल पहले अटारी बॉर्डर पर गांव पंजीठ निवासी व्यक्ति अवैध पिस्टलों के साथ पकड़ा गया था।

यह भी पढ़ें: बुझे दो घरों के चिराग: गांव में पसरा मातम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, दर्दनाक था हादसा

विज्ञापन

एसटीएफ ने कई स्थानों की खाक छानी
कलीम के पकड़े जाने के बाद फरार उसके भाई और सहारनपुर के युसुफ की तलाश में एसटीएफ ने शुक्रवार को शामली, सहारनपुर और अन्य कई स्थानों की खाक छानी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। एसटीएफ ने जल्द फरार आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है। कहा कि इस प्रकरण में जिन-जिन लोगों के नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed