फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparation of action on non-spot examiners from evaluation

मूल्यांकन में गैर हाजिर रहने वाले परीक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी

Wed, 04 May 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Preparation of action on non-spot examiners from evaluation
शामली। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तय समय पर पूरा न होने के कारण लगातार अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। लगातार अनुपस्थित रहने वाले करीब 73 परीक्षकों को चिन्हित कर सूची तैयार की गई है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

23 अप्रैल से आरके इंटर कालेज शामली मूल्यांकन केंद्र पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। बोर्ड ने चार मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार तक 77.68 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो पाया है। मंगलवार को ईद की छुट्टी के कारण मूल्यांकन कार्य बंद रहा। केंद्र पर अब 27472 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना बाकी है और बोर्ड के दिए गए समय के अनुसार बुधवार का ही दिन बचा है। ऐसे में मूल्यांकन कार्य पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह का कहना है कि परीक्षकों की कमी के कारण मूल्यांकन कार्य प्रभावित रहा है। बुधवार को मूल्यांकन कार्य पूरा करने की कोशिश रहेगा, हालांकि बची हुई उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या जयादा होने के कारण मूल्यांकन पूरा होने की उम्मीद कम है। उन्होंने बताया कि डीआईओएस सरदार सिंह के निर्देश पर मूल्यांकन कार्य में लगातार अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों की सूची तैयार की गई है। करीब 73 परीक्षक ऐसे हैं, जो लगातर अनुपस्थित चल रहे हैं। यह सूची डीआईओएस को सौंपी जाएगी। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि लगातार अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। जिनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed