{"_id":"6873fec5dc5c8025e10508a7","slug":"preparation-for-voter-revision-campaign-from-18th-shamli-news-c-26-1-sal1002-145590-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मतदाता पुनरीक्षण की तैयारी, 18 से अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मतदाता पुनरीक्षण की तैयारी, 18 से अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत प्रशासन ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आगामी 18 जुलाई से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके लिए 550 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) जिलेभर में तैनात किए गए हैं। सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
बताया गया कि जनपद की 230 ग्राम पंचायतों में पिछले चुनाव में करीब साढ़े सात लाख मतदाता हैं और 1336 मतदान केंद्र बनाए गए थे। पंचायत चुनाव की सरगर्मियां गांव-गांव में तेज हो रही हैं। संभावित प्रत्याशी सामाजिक आयोजनों जैसे शादी, तेरहवीं आदि में शामिल होकर जनसंपर्क कर रहे हैं।
जिला पंचायत राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों का प्रस्तावित परिसीमन शासन को भेजा जा चुका है, जिसे जल्द ही अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है। परिसीमन के तहत वर्तमान में जिले की 230 ग्राम पंचायतों को यथावत रखा गया है।
विज्ञापन
एडीओ निर्वाचन जसवंत सिंह ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक बीएलओ तैनात रहेगा, जबकि कुछ को रिजर्व में रखा गया है। 14 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर वोटर कार्ड बनाने का कार्य करेंगे।