फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pregnant care is essential for baby's health

शिशु के स्वास्थ्य के लिए गर्भवती की देखभाल जरूरी

Sat, 17 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pregnant care is essential for baby's health
शामली। रोटरी क्लब शामली मिडटाउन की ओर से मां सावित्री हॉस्पिटल पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 25 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड निशुल्क किए गए। शुभारंभ क्लब के मुख्य सहायक मंडल अध्यक्ष नितिन तायल ने किया।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ बंसल ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य पर ही शिशु का स्वास्थ्य निर्भर करता है। डॉ. नीलम शुक्ला ने बताया गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। क्लब अध्यक्ष डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया की गर्भवती महिलाओं को बीपी, थायराइड, एचआईवी व हेपेटाइटिस की जांच करानी चाहिए, ताकि शिशु के स्वास्थ्य की रक्षा हो सके। इस अवसर पर 25 बच्चों को पोषणयुक्त सप्लीमेंट दिए गया। इस अवसर पर क्लब के जोनल सेक्रेटरी डॉ. अजय बाबू शर्मा, संदीप विश्वकर्मा, सुभाष धीमान, अनीता शर्मा, दीपक कौशिक, रीजनल असिस्टेंट गवर्नर नितिन तायल और डॉ. अमित मोहन आदि मौजूद रहे। इसके अलावा विश्व स्टूडेंट दिवस पर क्लब की तरफ से प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. अजय बाबू शर्मा ने युवाओं को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों की जानकारी देते हुए जीवन में सफल होने के गुर बताए गए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पुस्तकें और स्टेशनरी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed