गुड फ्राइडे पर चर्च में की प्रार्थना
शामली। गुड फ्राइडे के अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। ईसाई समाज के लोगों ने प्रभु यीशु से अपराधियों, पापियों को माफी देने की प्रार्थना की।
सेंट फ्रांसिस चर्च में ईसाई समाज के लोगों ने गुड फ्राइडे पर प्रार्थना की। बताया कि प्रभु यीशु ने अपने जीवन का बलिदान दिया था, उस दिन शुक्रवार था। इसलिए उनके बलिदान दिवस को हर साल गुड फ्राइडे के रूप में मनाया जाता है। प्रभु यीशु को इस दिन सूली पर चढ़ाया गया था। चर्च में एकत्रित हुए ईसाई समाज के लोगों ने प्रभु यीशु से प्रार्थना की। इस मौके पर फादर बिजू, फादर विंस समेत ईसाई समाज के लोग मौजूद रहे। संवाद

ामली सेंटफ्रासिंस स्कूल के चर्च में प्राथना करते इसाई समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

शामली सेंटफ्रासिंस स्कूल के चर्च में प्राथना करते इसाई समाज के लोग- फोटो : SHAMLI