फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prayer in mosques with a distance of two yards

दो गज की दूरी के साथ मस्जिदों में अदा की नमाज

Fri, 07 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Prayer in mosques with a distance of two yards
दो गज की दूरी के साथ मस्जिदों में अदा की नमाज
विज्ञापन

शामली, कैराना। पवित्र रमजान के अलविदा जुमे पर प्रमुख मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज अदा की गई। इसके साथ ही जामा मस्जिद में तीन अलग-अलग समय पर जुमे की नमाज अदा कराई गई। नमाज के बाद देश में सुख शांति, भाईचारे और कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ मांगी गई। इसके अलावा पुलिस कस्बे की प्रमुख मस्जिदों के बाहर तैनात रही। इस दौरान पुलिस ने मस्जिदों के आसपास ड्रोन द्वारा वीडियोग्राफी भी कराई।
शुक्रवार को अलविदा जुमे पर कैराना नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख मस्जिदों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज अदा कराई गई। इसके साथ ही जामा मस्जिद में अलविदा जुमे पर अधिक संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए अलग-अलग समय तीन बार सोशल डिस्टेंस के साथ नमाज अदा कराई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा अधिकतर लोगों ने अपने घरों पर ही रहकर जोहर की नमाज अदा की। जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने अलविदा जुमे पर अपने बयान के दौरान सभी लोगों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाने व घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। जुमे की नमाज के बाद सभी रोजेदारों ने देश में सुख शांति, भाईचारे एवं कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने की दुआ मांगी। उधर, कोरोना महामारी के चलते जुमे की नमाज पर सोशल डिस्टेंस का पालन कराने व सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कस्बे की प्रमुख मस्जिदों के बाहर तैनात रही। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन द्वारा आसपास के क्षेत्रों की वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed