फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prayed for the elimination of Corona by offering prayers in the house

लॉकडाउन के बीच रमजान माह का पहला रोजा रखा, बाजार में खजले-फैनी का टोटा

Sat, 25 Apr 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Prayed for the elimination of Corona by offering prayers in the house
कैराना बेगमपुरा बाजार में खजला और फैनी खरीदते रोजेदार। - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना/थानाभवन। लॉकडाउन के बीच रमजान माह शनिवार से शुरू हो गया है। मुस्लिम समाज के लोगों ने पहला रोजा रख घरों पर रहकर खुदा की इबादत की। हॉटस्पॉट इलाकों में घरों पर ही जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को चांद का दीदार होने के बाद शनिवार को पहला रोजा रखा गया। सुबह के वक्त साढ़े 6 बजे से साढ़े 9 बजे तक लॉकडाउन में छूट मिलने पर राशन व अन्य जरूरी सामानों की दुकानें खुली, लेकिन शहर में इक्का दुक्का दुकानों पर ही फैनी देखने को मिली। हॉटस्पॉट इलाकों में घरों पर ही जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया। बड़ा बाजार जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शौकीन ने बताया कि अपने घरों में नमाज अदा की और मुल्क से कोरोना के खात्मे की दुआएं मांगी।
विज्ञापन

उधर, कस्बा कैराना में जामा मस्जिद बाजार के अलावा चौक बाजार में खजले व फैनी की बड़ी संख्या में ठेली पर रोजेदारों की भीड़ लगी रहती थी, लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते वहां के हालत कुछ अलग ही नजर आए। कस्बे में खजले व फैनी की 6-7 ठेलियां ही नजर आईं। चौक बाजार में खजले-फैनी की ठेली लगाने वाले सलीम ने बताया कि इस बार लॉकडाउन के कारण लोगों के काम धंधे बंद होने से आर्थिक समस्या भी है, जिस कारण पहले रोजे के दिन ही ग्राहक भी कम ही आए। वहीं, थानाभवन में रमजान में पहले रोजे पर लोग घरों में ही रहे। घर में ही पुरुषों के साथ महिला व बच्चों ने सहरी के बाद फजर की नमाज अदा करते हुए कोरोना को दुनिया से खत्म करने की अल्लाह से दुआ मांगी। कस्बा निवासी कारी अल्ताफ ने बताया कि एक दिन पहले ही सभी मस्जिदों व मदरसों से ऐलान कर दिया गया था कि फजर की नमाज पढ़ने के लिए कोई मस्जिद में न आए और लोगों ने इसका पालन किया।

शामली आजाद चौक  में खजला और फैनी खरीदते रोजेदार।

शामली आजाद चौक में खजला और फैनी खरीदते रोजेदार।- फोटो : SHAMLI

कैराना चौक  बाजार में  खजला और फैनी खरीदते रोजेदार।

कैराना चौक बाजार में खजला और फैनी खरीदते रोजेदार।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed