{"_id":"5c8d2c96bdec22141c6e5f36","slug":"praveen-togariya-ki-party-ka-chunaav-prachaar-karti-gaar-japt","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण तोगड़िया की पार्टी का चुनाव प्रचार करती गाड़ी जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण तोगड़िया की पार्टी का चुनाव प्रचार करती गाड़ी जब्त
Sat, 16 Mar 2019 10:34 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्थान निर्माण दल के कैराना लोकसभा प्रत्याशी का पोस्टर लगाकर सड़क पर चुनाव प्रचार कर रही गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने गाड़ी को सीज करने के साथ ही चालक समेत दो लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली के सब इंस्पेक्टर अजय कसाना ने बताया कि शनिवार दोपहर पौने दो बजे वह गश्त के दौरान कांधला बस स्टैंड से गुजर रहे थे। इसी दौरान काले रंग की गाड़ी को रुकवाकर कागजात की चेकिंग की गई। मौके पर चालक कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद गाड़ी को अपने कब्जे में लेते हुए उसे सीज कर दिया गया। उक्त गाड़ी चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी कर रही थी, जिस पर प्रवीण तोगड़िया की हिंदुस्थान निर्माण दल की कैराना लोकसभा प्रत्याशी रेखा गुर्जर का पोस्टर लगा हुआ था। आचार संहिता के उल्लंघन में गाड़ी चालक चमन शर्मा निवासी छोटा बाजार कुरुक्षेत्र हरियाणा और गाड़ी सवार फरमान निवासी ग्राम जहानपुरा कोतवाली कैराना के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा गाड़ी को जब्त कर लिए जाने के बाद हिंदुस्थान निर्माण दल के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए, जिसके बाद में वह चुनावी प्रचार के लिए अनुमति कराने की प्रक्रिया में जुट गए। बताया जाता है कि रेखा गुर्जर हिंदुस्थान निर्माण दल की कैराना लोकसभा प्रत्याशी होने के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं, जो मूलरूप से क्षेत्र के जगनपुर गांव की रहने वाली हैं। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर का कहना है कि गाड़ी को सीज करने के साथ ही उसके चालक और एक अन्य पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।