फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   pratiyogita mein utkrsht pradarshan karane vaale chhaatr puraskrt

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र पुरस्कृत

Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
pratiyogita mein utkrsht pradarshan karane vaale chhaatr puraskrt
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र पुरस्कृत
विज्ञापन

शामली। बीएसएम स्कूल में केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो शाखा मेरठ द्वारा आनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता का विषय कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपायों को अपनाना और कोरोना टीकाकरण के विषय में लोगों में जागरूकता बढ़ाना था। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मेरठ शिवानंद पांडेय को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। स्कूल चेयरमैन ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएसएम स्कूल के 15 विद्यार्थी अभय मलिक, भूमि पवार , तनिष्का जनमेजय , विदूषी देशवाल , अशिका भारद्वाज , गुरुसेवक , अर्चित चौधरी सीरीन ,तनुश्री , शगुन, अर्पित वर्मा, वंशिका भारद्वाज, मंजीत सहरावत , अर्चित तोमर , वृंदा शर्मा व हर्षित मलिक को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में निर्देशक आजाद त्यागी व उनके समूह ने नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से कोविड व बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ विषय पर संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed