फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pradhan Panchayat organized by Amar Ujala and Mahindra Mahindra

मिट्टी को उपजाऊ बनाकर बढ़ाएं पैदावार

Sun, 26 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pradhan Panchayat organized by Amar Ujala and Mahindra  Mahindra
शामली सेन्टआरसी कॉलेज बनत में अमर उजाला व महेन्द्रा द्वारा प्रधान पंचायत कार्यक्रम का दीप जलाक? - फोटो : SHAMLI
अमर उजाला और महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से प्रधान पंचायत का आयोजन
विज्ञापन

शामली। अमर उजाला और महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा आयोजित प्रधान पंचायत में पर्यावरण सुरक्षा और सड़क हादसे रोकने के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त फौजियों और खाप चौधरियों का भी सम्मान किया गया।
सेंट आरसी हॉयर एजूकेशन में आयोजित पंचायत का शुभारंभ बतीसा खाप चौधरी बाबा सूरजमल, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, उत्तर प्रदेश जाट महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर निर्वाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी, साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

पंचायत में गणतंत्र दिवस के मौके पर सेवानिवृत्त फौजी शामली के तेजपाल वशिष्ठ, गांव बनत के रामनिवास शर्मा, प्रमोद कुमार, पूर्ण सिंह शर्मा, भैंसवाल गांव के देवराज पहलवान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पंचायत में कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिट्टी को उपजाऊ बनाकर पैदावार बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए जागरूकता पर जोर दिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल और धर्मवीर निर्वाल ने भी संबोधित किया। बतीसा खाप चौधरी बाबा सूरजमल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के संदीप कुमार ने कंपनी की गाड़ियों की खूबियों के बारे में बताया। पंचायत में मुंडेट प्रधान राजपाल, रोहित विश्वकर्मा, संश मेहरा, सोनू गोयल, तेजस्वी पंवार, मोनू नामदेव, प्रियंक जुनेजा, अनुराग जैन, राकेश गुप्ता, राहुल, गौतम शर्मा शामिल रहे।

शामली सेन्टआरसी कॉलेज बनत में अमर उजाला व महेन्द्रा द्वारा  प्रधान पंचायत  कार्यक्रम बोलते कृषि ?

शामली सेन्टआरसी कॉलेज बनत में अमर उजाला व महेन्द्रा द्वारा प्रधान पंचायत कार्यक्रम बोलते कृषि ?- फोटो : SHAMLI

शामली सेन्टआरसी कॉलेज बनत में अमर उजाला व महेन्द्रा द्वारा  प्रधान पंचायत  कार्यक्रम में सम्मान?

शामली सेन्टआरसी कॉलेज बनत में अमर उजाला व महेन्द्रा द्वारा प्रधान पंचायत कार्यक्रम में सम्मान?- फोटो : SHAMLI

शामली सेन्टआरसी कॉलेज बनत में अमर उजाला व महेन्द्रा द्वारा  प्रधान पंचायत  कार्यक्रम महेन्द्रा ?

शामली सेन्टआरसी कॉलेज बनत में अमर उजाला व महेन्द्रा द्वारा प्रधान पंचायत कार्यक्रम महेन्द्रा ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed