फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Power supply crippled after heavy downpour; hours-long outages across the district.

Shamli News: झमाझम बारिश के बाद बिजली व्यवस्था चरमराई, जिलेभर में घंटों कटौती

Wed, 22 Jul 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Power supply crippled after heavy downpour; hours-long outages across the district.
शहर के मुजफ्फरनगर रोड पर बारिश के बीच जाते वाहन सवार और अन्य। संवाद
शामली। सोमवार देर रात हुई झमाझम बारिश और मंगलवार सुबह की बूंदाबांदी से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन जिलेभर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई।
विज्ञापन

बारिश के चलते कई स्थानों पर फॉल्ट और ट्रिपिंग होने से घंटों बिजली गुल रही। दोपहर तक कई इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली जारी रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी जिले में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिलेभर में हुई तेज बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव हो गया। देर रात फिर मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। मंगलवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सोमवार की अपेक्षा तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले वैज्ञानिक
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रो. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। इसके प्रभाव से बुधवार को शामली समेत आसपास के जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
आपूर्ति रही गुल
बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रही। शहर की वर्मा मार्केट, बुढ़ाना रोड, धीमानपुरा रोड, तहसील फीडर, मोहल्ला बूढ़ा बाबू और नौकुआं रोड समेत कई इलाकों में बार-बार ट्रिपिंग होती रही। कैराना और कांधला में पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
कैराना क्षेत्र में पूरी रात रुक-रुक कर बारिश होती रही। मंगलवार सुबह करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। सुबह साढ़े सात बजे सप्लाई बहाल हुई, लेकिन आठ बजे फिर बिजली चली गई। बिडौली क्षेत्र में भी रात करीब ढाई बजे बिजली गुल हो गई, जो सुबह सात बजे चालू हुई। आधे घंटे बाद दोबारा बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो काफी देर तक बहाल नहीं हो सकी। थाना भवन नगर और क्षेत्र में भी रातभर हल्की फुहारों के बीच कई बार बिजली कटौती होती रही।

हेल्पलाइन पर पहुंचीं 45 शिकायतें
बारिश के दौरान बिजली ट्रिपिंग, कम वोल्टेज और लंबे समय तक बिजली गुल रहने की कुल 45 शिकायतें बिजली हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गईं। अधिकांश शिकायतें ट्रिपिंग, कम वोल्टेज और एक घंटे से अधिक समय तक बिजली बाधित रहने से संबंधित थीं।


अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर तकनीकी समस्याएं आई थीं। सूचना मिलते ही विभागीय टीमों को मौके पर भेजकर फॉल्ट ठीक कराया गया और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed