फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Power Day

बिजली बकायेदारों के भी आएंगे अच्छे दिन

Sun, 09 Apr 2017 11:59 PM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Power Day
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
शामली। जिले के 1,67,815 बिजली उपभोक्ताओं का 1732 करोड़ रुपये का सरचार्ज इसी माह माफ होने की संभावना है। इसके लिए पावर कारपोरेशन ने जिला मुख्यालय से दो दिन पूर्व     रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन


 विद्युत नियामक आयोग ने पहले ओटीएस पर रोक लगा दी थी, अब नई एमनेस्टी स्कीम के माध्यम से बकायादारों का पूरा सरचार्ज माफ करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन ने जिला मुख्यालय से विद्युत उपभोक्ताओं का ब्यौरा मांगा है। गांव से लेकर शहरों तक के घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ बड़े कामर्शियल, औद्योगिक, नए और पुराने उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाएगा। एमनेस्टी स्कीम के दायरे में जिले में विद्युत निगम की तीन डिवीजनों में 1,67,815 बिजली उपभोक्ता हैं। जिनमें घरेलू बत्ती के उपभोक्ताओं के 2,264 करोड़ रुपये बिजली बिल के सापेक्ष 656 करोड़ रुपये सरचार्ज बैठ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य कर के दायरे में आ रहीं दुकानों और प्रतिष्ठानों को भी इसमें शामिल किया गया है। जिन पर 799 करोड़ रुपये बिलों केे सापेक्ष 74 करोड़ रुपये सरचार्ज, नलकूप के 2,274 करोड़ रुपये बिलों के सापेक्ष  912 करोड़ रुपये सरचार्ज, औद्योगिक इकाइयों पर 370 करोड़ के बिजली बिलों के सापेक्ष 67 करोड़ सरचार्ज, शिक्षण संस्थानों पर तीन करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ किया जाएगा।


पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पावर कारपोरेशन लखनऊ को जिले   के 1,67,815 बिजली उपभोक्ताओं के 1732 करोड़ रुपये सरचार्ज माफ करने की रिपोर्ट दो दिन पूर्व चली गई है। 
उधर, एक्सईएन विजय पाल सिंह ने बताया कि ओटीएस में 32000 हजार नलकूप उपभोक्ताओं में से सात हजार उपभोक्ताओं ने ही इस योजना का लाभ उठाया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed