फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Portal opened for admission in class six in Navodaya Vidyalaya

Shamli News: नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए खुला पोर्टल

Tue, 23 Jul 2024 04:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 23 Jul 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Portal opened for admission in class six in Navodaya Vidyalaya
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए दाखिले के लिए पोर्टल खुल गया है। अभ्यर्थी 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जाएगा। दाखिले के लिए 18 जनवरी को लिखित प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कक्षा छह में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं के अभिभावक और माता-पिता एनवीएस की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है। आवेदन करने वाले छात्र-छात्रा का जन्म एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होना चाहिए। बच्चे 2023-24 में कक्षा पांच की वार्षिक परीक्षा दे रहे हैं, वे जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं शामली जनपद के मूल निवासी होना जरूरी है। कोई भी छात्र-छात्रा दूसरी बार चयन परीक्षा में बैठने का पात्र नहीं होगा।
विज्ञापन

आवेदन करने का तरीका
नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर होम पेज पर सबसे ऊपर जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2025 एप्लिकेशन फॉर्म लिंक क्लिक करना होगा। एनवीएस एडमिशन का पेज खुलेगा। इस पर डिटेल भरकर रजिस्टर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए पोर्टल खुल गया है। इच्छुक छात्र-छात्रा ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। - किरण प्रकाश, प्रधानाचार्य नवोदय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed