फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Polling held peacefully in Jhinjhana

झिंझाना में शांतिपूर्ण हुआ मतदान

Fri, 11 Feb 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Polling held peacefully in Jhinjhana
शामली, झिंझाना। क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान फर्जी मतदान करने आए कई लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। कस्बे में तीन मतदान केंद्रों पर 14 बूथ बनाए गए थे। जय सीताराम किसान इंटर कॉलेज में चार बूथ, राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में सात बूथ और राष्ट्रीय शिक्षा सदन कन्या जूनियर हाई स्कूल में तीन बूथ बनाए गए थे। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह रहा। सभी ने लाइन में लगकर मतदान किया। 11 बजे तक करीब 20 प्रतिशत मतदान हो चुका था। दोपहर में गांव बल्ला माजरा में कई लोग वोट डालने पहुंचे तो वहां पता चला कि उनके वोट डाल चुके थे। सैदमीर मौहल्ला निवासी लोकेंद्र का वोट पहले डाजा जा चुका था। राष्ट्रीय शिक्षा सदन कन्या जूनियर हाई स्कूल में फर्जी वोट डालने पहुंचे एक व्यक्ति, राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज से एक युवक को वृद्ध से दोबारा वोट डलवाने पहुंचने पर पुलिस ने पकड़ लिया जबकि वृद्ध को छोड़ दिया। सरावज्ञान मोहल्ला निवासी युवक को फर्जी वोट डालने की शिकायत पर पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा वृद्ध, बीमार व दिव्यांगों ने व्हील चेयर की मदद से मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed