फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Political parties remember Babasaheb

राजनीतिक दलों ने बाबा साहेब को किया याद

Thu, 14 Apr 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Political parties remember Babasaheb
कैराना के बुद्घ विहार कॉलोनी में डॉ. भीम राव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा किसान मो? - फोटो : SHAMLI
शामली। राजनीतिक दलों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम समरसता दिवस के मौके पर बाबा साहेब आंबेडकर और महावीर जयंती मनाई गई। सेंट आरसी स्कूल में गोष्ठी हुई। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वल कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्य अतिथि सतपाल सैनी ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री दामोदर सैनी व संचालन पंकज राणा ने किया। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन तरार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, क्षेत्रीय संयोजक अरविंद संगल, जिला उपाध्यक्ष अनुज राणा, भूपेंद्र शर्मा, शशि अरोरा, मानस संगल, घनश्याम पार्चा, संगीता मौजूद रहे।
कैराना की बुद्ध कॉलोनी स्थित रविदास मंदिर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। किसान मोर्चा के यशवीर सिंह, पवन खटीक मौजूद रहे। भैंसवाल गांव में सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार के आवास पर डॉ. आंबेडकर के चित्र पर सपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। मौके पर दलित नेता शिक्षक सलेकचंद, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र ताना, कार्यालय और संगठन सचिव सच्चू प्रधान, पार्टी जिला सचिव रविंद्र पाल, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रहमान राणा, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश फौजी मौजूद रहे। बसपा कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. आंबेडकर को याद किया। राजेंद्र सिंह उपाध्याय, जिलाध्यक्ष देवीदास जयंत, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार पाल, जिला सचिव अमन कुमार, वेदप्रकाश जाटव मौजूद रहे।
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन, गांव रशीदगढ़, बाबरी, दुल्लाखेड़ी, थानाभवन बुटराड़ा आदि गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी और थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने शामिल होकर डॉ. भीम राव आंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान केक भी काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर स्कूल को भेंट किया इंवर्टर-बैटरी
गढ़ीपुख्ता। तहसील क्षेत्र के गांव ढिढाली के उच्च प्राथमिक विद्यालय के कंपोजिट में आंबेडकर जयंती मनाई गई। विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक अश्वनी कुमार द्वारा भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका ऊषा रानी वर्मा ने आंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने स्कूल को इंवर्टर-बैटरी भेंट की। ऊन कस्बे में संत शिरोमणि रविदास आश्रम में जन उत्थान सेवा समिति की ओर से आंबेडकर की जयंती मनाई गई। भाजपा नेता अनिल चौहान ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जन सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष सुखपाल भार्गव, भास्कर चौधरी, उग्र सिंह चौहान, डॉ. जसवीर, रवि सिरोही, नरेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद बांटा
बाबरी। क्षेत्र के गांव बाबरी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वी जयंती के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौपाल स्थित बाबा साहब की प्रतिमा को माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण किया। मौके पर जिलाध्यक्ष विहिप प्रदीप सिंह पुंडीर, प्रखंड मंत्री विवेक शर्मा, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक आकाश शर्मा, विपिन कुमार, मास्टर सतीश मौजूद रहे। संवाद

बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत
कांधला। डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय एवं वाचनालय में आंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक अध्यापक बाल किशोर व विशिष्ट अतिथि विक्रांत डगोरिया सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने युवा वर्ग को शिक्षित बनकर देश व समाज के नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर के जीवन पर आधारित एक पुस्तक भी वितरित की गई। इस दौरान रविंद्र काकरान, नीरज जयंत आदि उपस्थित रहे। मोहल्ला सतियान स्थित चौपाल पर भंडारे व गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नजमुल इस्लाम ने कहा कि आज के समय में बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। मोहल्ला रायजादगान में संत रविदास भवन में किरणपाल के नेतृत्व में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान रविंद्र काकरान, श्याम सिंह, इंद्रपाल अर्जुन, रवि काकरान, अभिषेक, आकाश, विक्रांत डंगोरिया, यशपाल, शुभम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed