Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Political parties are busy building an army of cyber warriors.

Shamli News: साइबर योद्धाओं की फौज तैयार करने में जुटे राजनीतिक दल

Fri, 13 Nov 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 13 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Political parties are busy building an army of cyber warriors.
शामली। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले शामली में राजनीतिक दलों ने डिजिटल मोर्चे पर अपनी तैयारियां तेज करनी शुरू कर दी हैं। अब चुनावी मैदान में केवल जनसभाओं, रैलियों और जनसंपर्क के सहारे ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति तैयार हो रही है।
विज्ञापन

भाजपा के बाद सपा और कांग्रेस नेता भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में हैं। तीनों दलों की नजर युवाओं पर है। इसके लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने, व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और बूथ स्तर तक डिजिटल नेटवर्क मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साइबर योद्धाओं और डिजिटल वॉलंटियर्स की टीम तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत युवाओं को वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, रील्स बनाने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल का प्रशिक्षण देने की तैयारी है। सपा भी डिजिटल माध्यमों के जरिए अपने संगठन और पार्टी के संदेश को जनता तक पहुंचाने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस भी सोशल मीडिया को जनसंपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम मानते हुए अपनी डिजिटल उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटी है। डिजिटल माध्यम आज जनसंपर्क का महत्वपूर्ण जरिया बन चुके हैं। युवाओं को जोड़कर सोशल मीडिया पर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक चौधरी का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जा सकता है। पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उठाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है।
सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ने कहा कि डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा। युवाओं को संगठन से जोड़ने और सोशल मीडिया पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है।


2022 में तीनों सीटों पर भाजपा को मिली थी हार
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में शामली जिले की तीनों सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। कैराना सीट पर सपा के नाहिद हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को 25,887 वोटों से हराया था। नाहिद हसन को 1,31,035 और मृगांका सिंह को 1,05,148 वोट मिले थे। शामली विधानसभा सीट पर रालोद के प्रसन्न कुमार चौधरी ने भाजपा के तेजेंद्र सिंह निर्वाल को 7,107 वोटों से हराया था। प्रसन्न कुमार को 1,03,070 और तेजेंद्र सिंह को 95,963 वोट मिले थे। थानाभवन सीट पर रालोद के अशरफ अली खान ने भाजपा के सुरेश राणा को 10,806 वोटों से हराया था। अशरफ अली खान को 1,03,751 और सुरेश राणा को 92,945 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed