फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   political news

Shamli News: भाजपा ने मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि किए घोषित

Thu, 26 Feb 2026 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
political news
शामली। मिशन विधानसभा 2027 को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने करीब एक वर्ष से लंबित चल रही मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी हाईकमान ने जातीय समीकरण को साधते हुए जनपद के पांच मंडलों में नई नियुक्तियां घोषित की हैं।
विज्ञापन

जारी सूची के अनुसार शामली विधानसभा के भाजपा मंडल शामली में सतीश धीमान को मंडल अध्यक्ष और स्नेह लता गर्ग को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया है। सदर विधानसभा के बनत मंडल में प्रमोद मलिक को मंडल अध्यक्ष तथा गजेंद्र सिंह लिलौन को मंडल प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसी क्रम में सदर विधानसभा के एलम मंडल में सुधीर पंवार को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कैराना विधानसभा के झिंझाना मंडल में सुरेंद्र सैनी उर्फ छोटू चौधरी को मंडल अध्यक्ष और रविंद्र कश्यप को मंडल प्रतिनिधि घोषित किया गया है। वहीं थानाभवन विधानसभा के सिलावर मंडल में रविंद्र सैनी को मंडल अध्यक्ष तथा ऋषिपाल फौजी को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया की ओर से 24 फरवरी को यह सूची जारी की गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार मंडल स्तर पर नियुक्तियों में जातीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। शामली मंडल में धीमान-वैश्य-जाट समीकरण, झिंझाना मंडल में सैनी-कश्यप समीकरण तथा सिलावर मंडल में सैनी-जाट समीकरण को साधने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed