{"_id":"697a656a86c10ac2990a347c","slug":"political-news-shamli-news-c-26-1-smrt1047-158469-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली नहीं पहुंचे बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली नहीं पहुंचे बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री
विज्ञापन
शामली। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन और यूजीसी के नए नियमों के विरोध में इस्तीफा देने को लेकर चर्चा में आए बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, शासन द्वारा संबद्ध किए जाने का आदेश जारी होने के दो दिन बाद भी शामली नहीं पहुंचे हैं।
हालांकि शासन ने बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट को शामली जनपद से संबद्ध करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश दो दिन पूर्व शामली जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुका है, लेकिन बुधवार शाम तक अलंकार अग्निहोत्री ने शामली में योगदान नहीं दिया।
इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अलंकार अग्निहोत्री को शामली में संबद्ध करने का शासनादेश दो दिन पहले जिला मुख्यालय को प्राप्त हो चुका है, लेकिन अब तक उनके यहां पहुंचने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
वहीं जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि अलंकार अग्निहोत्री अभी तक शामली नहीं आए हैं। उनके न आने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।