फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   political news

Shamli News: बार एसोसिएशन के 11 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Thu, 06 Nov 2025 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
political news
कैराना। कैराना बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश कुमार गोयल सहित 11 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया और इसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है। शुक्रवार को बार भवन में बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी पदाधिकारियों से चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश कुमार गोयल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नेत्र पाल सिंह, सहसचिव पुस्तकालय अजय शर्मा, सहसचिव प्रशासनिक रिजवान अली, वरिष्ठ सदस्य जय पाल सिंह, मजहर हसन, आरिफ चौधरी, जयपाल कश्यप, तथा कनिष्ठ सदस्य उस्मान, फरज सिद्दीकी व मो. सादिक शामिल हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश कुमार गोयल ने बताया कि बार के 10 महीने के कार्यकाल में कोई भी प्रस्ताव पास करने से पहले उनसे परामर्श नहीं लिया गया। एसोसिएशन में सदस्य और पदाधिकारी बिना पूछे ही प्रस्ताव पास कर दिए जाते हैं या वापस कर दिए जाते हैं। इसी असंतोष के चलते सभी 11 पदाधिकारियों ने अध्यक्ष, महासचिव और एल्डर कमेटी को इस्तीफा सौंपा। महासचिव राजकुमार चौहान ने कहा कि अभी तक इस्तीफा प्रस्तुत नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed