फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police will take legal opinion for buffalo DNA test

भैंसा चोरी प्रकरण की जांच सीओ कैराना को सौंपी

Tue, 09 Mar 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Police will take legal opinion for buffalo DNA test
भैंसें के डीएनए जांच के लिए विधिक राय लेगी पुलिस
विज्ञापन

शामली। गांव अहमदगढ़ से छह माह पहले चोरी हुए भैंसा प्रकरण में एसपी ने किसान से जानकारी ली और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी ने इस प्रकरण की जांच सीओ कैराना को सौंपी है। डीएनए टेस्ट के बारे में कहा कि इसके बारे में विधिक राय ली जाएगी।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ निवासी चंद्रपाल ने डीआईजी सहारनपुर व अन्य उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में बताया था कि उसका करीब छह माह पहले भैंसा चोरी हो गया था जिसकी सूचना अहमदगढ़ पुलिस चौकी पर दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज और न ही उसके भैंसें की तलाश की। किसान का दावा है कि सहारनपुर के गांव बीनपुर निवासी एक किसान के यहां उसका भैंसा मौजूद है। यह जानकारी उसने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस उसका भैंसा नहीं दिला सकी। पुलिस ने जांच की तो बीनपुर निवासी किसान ने भैंसा अपना होना बताया। चंद्रपाल का कहना है कि उसका भैंसा जिस भैंस से पैदा हुआ था, वह उसके पास आज भी है। उसने भैंस का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने अपने कार्यालय में चंद्रपाल का पक्ष सुना और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। चंद्रपाल ने बताया कि वह अपने भतीजे शुुुभम के साथ एसपी से मिले थे। उन्होंने एसपी से मांग रखी कि उनका भैंसा दिलाया जाए। भैंसें का डीएनए टेस्ट कराया जाए। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि चंद्रपाल का पक्ष सुना गया है। इस मामले की जांच सीओ कैराना जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है। डीएनए टेस्ट के बारे में उन्होंने कहा कि इस मामले में विधिक राय ली जाएगी। इसके बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed