{"_id":"691395011c2da140fb044c66","slug":"police-will-break-the-spell-of-isi-agents-in-collaboration-with-ats-stf-shamli-news-c-26-1-sal1002-153343-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एटीएस-एसटीएफ के साथ मिलकर पुलिस तोड़ेगी आईएसआई एजेंटों का तिलिस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एटीएस-एसटीएफ के साथ मिलकर पुलिस तोड़ेगी आईएसआई एजेंटों का तिलिस्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कैराना के नोमान प्रकरण के बाद झिंझाना के पकड़े गए आजाद के संदिग्ध राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े मामले ने जिले में सनसनी फैला दी है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस ने एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के साथ समन्वित कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े आईएसआई एजेंटों के संपर्क तोड़ने और स्थानीय एजेंटों को बेनकाब करने के लिए एक ठोस प्लान बनाया गया है।
एसपी ने बताया कि जांच में मिलकर काम करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं और शामली, कैराना, कांधला, जलालाबाद, थानाभवन, गढ़ीपुख्ता, बाबरी व झिंझाना के सभी थाना प्रभारियों तथा क्षेत्रीय सीओ को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। कोई भी सूचना छोटी नहीं होगी , संदिग्ध कड़ी मिलते ही त्वरित कार्रवाई होगी।
पुलिस को यह भी निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, संदिग्ध कमेंट या किसी व्यक्ति द्वारा बार-बार की जा रही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक स्थानीय लोगों द्वारा दी गई छोटी‑छोटी सूचनाएं भी संदिग्ध नेटवर्क को पकड़ने में निर्णायक साबित हो सकती हैं। उन्होंने अपील की है कि अगर किसी के पास संदिग्धों के संबंध में जानकारी है तो उसे तुरंत नजदीकी थाने में सूचित करें।