फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police trawling the horoscope of animal smugglers

पशु तस्करी के आरोप में गोरखपुर में पकड़े गए जनपद के चार लोग

Sun, 19 Jan 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police trawling the horoscope of animal smugglers
पशु तस्करों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

शामली/कांधला। गोरखपुर में करीब एक सप्ताह पहले एसटीएफ ने जनपद के चार लोगों को पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गोरखपुर की एसटीएफ ने जिला पुलिस को पकड़े गए लोगों की सूचना भेजी है, ताकि उन पर निगरानी की जा सके। एसपी के निर्देश पर संबंधित थानों ने उनकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद गोरखपुर के एसटीएफ की तरफ से सूचना भेजी गई है कि करीब एक सप्ताह पूर्व गोरखपुर जनपद में पशु तस्करी के आरोप में कई लोग गिरफ्तार हुए हैं। जो लोग वहां पकड़े गए हैं, उनमें जनपद शामली के चार लोग शामिल होना बताया गया है, जिनके नाम माजिद हाल निवासी ठाकुरगंज लखनऊ मूल निवासी कांधला, मुनव्वर निवासी छड़ियान कैराना, आशु निवासी हनुमान रोड और सलमान निवासी बड़ी माता शामली हैं। एसपी का कहना है कि एसटीएफ द्वारा अगर कहीं भी कार्रवाई की जाती तो पकड़े गए लोगों की जानकारी उनके संबंधित जनपदों को भेजी जाती है, ताकि उनका आपराधिक इतिहास का पता कर उन पर निगरानी की जा सके। एसपी ने बताया कि जो लोग पकड़े गए है, उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी के लिए संबंधित थानों को अवगत करा दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed