फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police took out the dead body of Mukreem from the grave after 25 days in Shamli sent it for post-mortem

शामली: कब्र से 25 दिन बाद निकाला मुकरीम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आएगा असली सच, पिता ने लगाई थी गुहार

Wed, 02 Nov 2022 10:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 02 Nov 2022 10:14 PM IST
सार

शामली: मुकरीम का शव 25 दिन बाद कब्र से निकाला गया। पिता ने पुलिस से गुहार लगाई थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का असली सच सामने आएगा।

विज्ञापन
Police took out the dead body of Mukreem from the grave after 25 days in Shamli sent it for post-mortem
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली के झिंझाना में  25 दिन पुराने मामले में पुलिस प्रशासन ने कब्र से युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मंसूरा में बुधवार दोपहर बाद तीन बजे एसडीएम कैराना शिव प्रकाश यादव और सीओ कैराना अमरदीप मौर्य, झिंझाना थाना प्रभारी पुलिस बल को साथ लेकर पहुंचे। जहां कब्रिस्तान में 21 वर्षीय युवक मुकरीम का शव दफनाया गया था। एसडीएम के आदेश पर कब्र को खोदकर मुकरीम का शव निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर औपचारिकता पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि गत सात अक्तूबर को सुबह मुकरीम पुत्र शमीम निवासी मंसूरा घर से घास लेने को कह कर गया था। जब वह कई घंटे तक वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई थी। बाद में उसका शव गांव के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ढाई फीट के दूल्हे की बरात: पहले खूब हुआ डांस, फिर धूमधाम से निकाह, अजीम की दुल्हन बनी बुशरा, तस्वीरें

पिता का कहना है कि बेटे की हालत देखकर वह बेहोश हो गया था। उसके भाई और भतीजे ने बिना पोस्टमार्टम कराए मुकरीम के शव को दफना दिया था। हत्या की आशंका के चलते शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पिता ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: ढाई फीट के अजीम की हुईं तीन फीट की बुशरा, पहली नजर में हुआ था प्यार, रोचक है स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed