फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police takes transit remand of accused from court

पुलिस ने कोर्ट से आरोपी का लिया ट्रांजिट रिमांड

Sat, 15 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police takes transit remand of accused from court
शामली। धोखाधड़ी के आरोपी केरला के शिक्षक का नागालैंड पुलिस कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन

नागालैंड के कोहिमा नोर्थ थाना पुलिस के एएसआई एस रेन्थंगो यानथान, यूबीसी चेनीथुंग किकोन, विरेंद्र खुजामा और वोनचेनबीमो नेगुलाई बृहस्पतिवार केे शहर कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके थाने पर 2019 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी जैम फिलिप थोमस निवासी पैनमपटेथू मैनथारायल थीरूवल्ला पठानामठीठा केरला वांछित चल रहा है। आरोपी वहां एक स्कूल में प्रधानाचार्य थे। उन्होंने एक संस्था से स्टेशनरी का सामान रिसीव किया था, जिसका भुगतान न किए जाने पर थाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी फरार रहने से कोहिमा की कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन शामली में मिलने पर नागालैंड पुलिस वारंट लेकर शामली पहुंची थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नागालैंड पुलिस ने आरोपी को कैराना कोर्ट में पेश कर उसका ट्रांजिट रिमांड लिया है। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर नागालैंड के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed