{"_id":"5dfbc1028ebc3e878d5d6547","slug":"police-takes-out-march-in-kairana-pleas-not-to-heed-rumors-shamli-news-mrt459640331","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना में पुलिस ने निकाला मार्च, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना में पुलिस ने निकाला मार्च, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
विज्ञापन
कैराना कोतवाली में शान्ति समिति की बैठक लेते एसडीएम अमित पाल शर्मा
- फोटो : SHAMLI
कैराना। पुलिस प्रशासन ने एहतियातन लगातार तीसरे दिन भी कस्बे में फ्लैग मार्च किया। कोतवाली के मुख्य गेट पर बैरियर लगाकर असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पानी की बौछार के लिए दमकल की गाड़ी भी तैनात की गई।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश के कई हिस्सों में उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन कैराना में पूरी सतर्कता बरत रहा है। बृहस्पतिवार को एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा, सीओ प्रदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा, तहसीलदार रनबीर सिंह ने पुलिस व पीएसी बल के साथ पानीपत खटीमा राजमार्ग पर मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की।
उधर, नागरिक संशोधन कानून को लेकर सपा के विरोध की सूचना पर दोपहर करीब एक बजे कोतवाली गेट पर सुरक्षा के लिए बैरियर लगा दिया गया था। बैरियर के पास मौजूद पुलिसकर्मी जांच पड़ताल के बाद ही अंदर जाने दे रहे थे। गेट के बराबर में ही दमकल की गाड़ी खड़ी थी। गेट के सामने ही एसडीएम अमितपाल शर्मा, सीओ प्रदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पुलिस व पीएसी बल के साथ करीब तीन घंटे तक कैंप किए रहे। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को देखते हुए एहतियातन सुरक्षा को लेकर तैयारी की गई है।