{"_id":"6081c5428ebc3e59281adaaf","slug":"police-should-discharge-their-duties-impartially-shamli-news-mrt5356155159","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष रूप से कर्तव्यों का निर्वहन करें पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष रूप से कर्तव्यों का निर्वहन करें पुलिस
विज्ञापन
शामली। एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि पंचायत चुनाव में पुलिस निष्पक्ष रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और मतदान की पूर्व संध्या पर किसी भी व्यक्ति का आतिथ्य स्वीकार न करें।
बृहस्पतिवार को करनाल रोड स्थित बेंक्वेट हॉल में एसपी ने कलस्टर मोबाइल प्रभारियों को ब्रीफिंग कर कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया। एसपी ने कहा कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए जरूरी है कि पुलिस निष्पक्ष रुप से कर्तव्यों का निर्वहन करें । उन्होंने कहा कि मतदान वाले दिन या इससे पूर्व संध्या पर किसी भी व्यक्ति का आतिथ्य स्वीकार न करें। चुनाव के दौरान निरंतर भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें। कहीं पर भी किसी पोलिंग एजेंट या प्रत्याशी से संपर्क नहीं करना है। ध्यान रखना है कि मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में कोई भी वाहन प्रवेश न कर सके। मतदान समाप्ति के बाद पोलिंग पार्टियों की स्ट्रांग रूम में सकुशल वापसी सुनिश्चित कराएंगे।
उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि एक दिन पहले कलस्टर प्रभारियों को उनके कलस्टर क्षेत्र के संबंध में कुछ सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। अधिकांश प्रभारियों ने भ्रमण कर सूचनाएं संकलित की है। उन्हें आशा व्यक्त की कि संकलित की गई सूचनाएं मतदान वाले दिन कलस्टर प्रभारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। इस अवसर पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।