फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police should discharge their duties for fair elections

निष्पक्ष चुनाव के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें पुलिस

Mon, 31 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police should discharge their duties for fair elections
दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में चुनाव को लेकर क्लस्टर मोबाइल प्रभारियों को ब्रीफ करते एसपी सु? - फोटो : SHAMLI
शामली। एसपी सुकीर्ति माधव ने विधानसभा चुनाव को लेकर क्लस्टर मोबाइल प्रभारियों से कहा कि वे निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में एसपी ने चुनाव को लेकर कलस्टर मोबाइल प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ब्रीफिंग करते हुए कहा कि जिले को 100 से ज्यादा क्लस्टर मोबाइल में बांटा गया है। सभी क्लस्टर प्रभारियों को अपने एक बूथ को एक केंद्र मानकर दूरी तय करनी है। उन्हें एक बूथ से दूसरे बूथ पर जाने में पांच मिनट से अधिक समय न लगे।
विज्ञापन

एसपी ने सभी क्लस्टर प्रभारियों को सी-प्लान के तहत निर्विवादित लोगों से चुनाव संबंधी वार्ता करने और रेड कार्ड वितरित किए जाने के संबंध में वार्ता करने के लिए निर्देशित किया। चुनाव से पहले सभी को क्लस्टर मोबाइल एवं आरटी सेट आदि का रिहर्सल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि निरंतर भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। कहीं पर भी किसी पोलिंग एजेंट या प्रत्याशी से संपर्क नहीं करना है। साथ ही उन्हें ध्यान रखना है कि मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में कोई भी वाहन प्रवेश न कर सके। इस अवसर पर एएसपी ओपी सिंह और सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed