{"_id":"61f6d9450354c73d7052c9aa","slug":"police-should-discharge-their-duties-for-fair-elections-shamli-news-mrt5752229143","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष चुनाव के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष चुनाव के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें पुलिस
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में चुनाव को लेकर क्लस्टर मोबाइल प्रभारियों को ब्रीफ करते एसपी सु?
- फोटो : SHAMLI
शामली। एसपी सुकीर्ति माधव ने विधानसभा चुनाव को लेकर क्लस्टर मोबाइल प्रभारियों से कहा कि वे निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
रविवार को दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में एसपी ने चुनाव को लेकर कलस्टर मोबाइल प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ब्रीफिंग करते हुए कहा कि जिले को 100 से ज्यादा क्लस्टर मोबाइल में बांटा गया है। सभी क्लस्टर प्रभारियों को अपने एक बूथ को एक केंद्र मानकर दूरी तय करनी है। उन्हें एक बूथ से दूसरे बूथ पर जाने में पांच मिनट से अधिक समय न लगे।
एसपी ने सभी क्लस्टर प्रभारियों को सी-प्लान के तहत निर्विवादित लोगों से चुनाव संबंधी वार्ता करने और रेड कार्ड वितरित किए जाने के संबंध में वार्ता करने के लिए निर्देशित किया। चुनाव से पहले सभी को क्लस्टर मोबाइल एवं आरटी सेट आदि का रिहर्सल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि निरंतर भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। कहीं पर भी किसी पोलिंग एजेंट या प्रत्याशी से संपर्क नहीं करना है। साथ ही उन्हें ध्यान रखना है कि मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में कोई भी वाहन प्रवेश न कर सके। इस अवसर पर एएसपी ओपी सिंह और सभी सीओ मौजूद रहे।