{"_id":"5ec963fa8ebc3e90a765571e","slug":"police-searched-houses-and-tubewells-in-double-murder-shamli-news-mrt483101244","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर में पुलिस ने बंद मकान और नलकूप खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर में पुलिस ने बंद मकान और नलकूप खंगाले
विज्ञापन

कैराना (शामली) । दो युवतियों की हत्या के मामले में 72 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। ना युवतियों की शनाख्त हुई और ना ही कोई ठोस सुराग हाथ लगा। पुलिस टीमों ने आसपास के नलकूपों और बस्तियों के बंद पड़े मकान खंगाले।
पुलिस टीमें दोनों युवतियों की शनाख्त में जुटी रही। चूंकि कैराना से कुछ ही किमी दूर हरियाणा के पानीपत जिले की सीमा है। लिहाजा पुलिस ये भी संभावना जता रही है कि हो सकता है कि ये युवतियां तटवर्ती किसी गांव की हो सकती हैं। इसलिए पुलिस टीम पानीपत गई और जिले के कई थानों में फोटो दिखाकर पता किया कि क्या इनकी कोई मिसिंग रिपोर्ट तो दर्ज नहीं है। इन युवतियों के फोटो वहां के थानों में भी लगवाए जा रहे हैं। शुक्रवार को रात भर पुलिस की कई टीमों ने घटनास्थल से लगती आर्यपुरी बंजारा बस्ती के बंद पडे़ कई मकानों के ताले खुलवाकर जांच की। बंजारा बस्ती के कई परिवार मकान बंद करके ईट भट्ठे पर मजदूरी करने चले जाते हैं। पुलिस ने आसपास के नलकूपों पर जाकर भी जांच की, लेकिन वहां भी कोई ठोस सुराग नहीं लगा। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप आदि सोशल मीडिया के जरिये भी दोनों युवतियों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
ये थी घटना
बुधवार शाम जगनपुर के जंगल में श्याम लाल के ईख के खेत में दो युवतियों के शव मिले थे। उनकी सिर पर वार करके हत्या की गई थी। डांग स्क्वॉड की भी मदद ली गई। फोरेंसिक टीम भी जांच करके गई थी।