फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police scanned 30 cameras over four hours and arrived at the party.

Shamli News: चार घंटों में खंगाले 30 कैमरे और पार्टी में पहुंची पुलिस

Sat, 20 Jun 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 20 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Police scanned 30 cameras over four hours and arrived at the party.
शामली। बृहस्पतिवार रात में पुलिस ने संरक्षित पशु के अवशेष मिलने के बाद अच्छी खासी मेहनत की जिसका असर ये रहा कि चार घंटों में लगभग 30 सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद पुलिस दावत ए वलीमा में जा पहुंची जहां मांस की पार्टी चल रही थी।
विज्ञापन

एएसपी सुमित शुक्ला के अनुसार बृहस्पतिवार रात गांव खुरगान के पास यमुना नदी के किनारे संरक्षित पशु के जहां अवशेष मिले, वहां रेत पर गाड़ी के टायरों के निशान मिले। पुलिस ने टायरों की गुट्टी की पैमाइश की और शामली में एक एजेंसी से टायरों के निशानों की पहचान कराई, जो स्काॅर्पियो एन गाड़ी के होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने खुरगान से कैराना के बीच लगे लगभग 30 सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बिना नंबर प्लेट की काले रंग की नई स्काॅर्पियो गाड़ी कैराना की ओर जाती दिखाई दी। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पुलिस मोहल्ला रेतावाला स्थित मुगल गार्डन बैंक्वेट हाॅल तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने मामले का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को जल्द सम्मानित करने की बात कहीं है।
इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि इस मामले में दूल्हा फरमान, उसका मामा सलमान निवासी मोहल्ला छड़ियान, बैंक्वेट हॉल संचालक अनीस, खुरगान रोड निकट चांद मस्जिद निवासी शौकत, मोहल्ला रेतावाला निवासी साबू कुरैशी के विरुद्ध उप्र गोवध अधिनियम की धारा 3/5/क/8 के तहत गो वध व गो तस्करी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरमान व सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही है।

विश्व हिंदू रक्षा संगठन का कोतवाली में धरना
कैराना। विश्व हिंदू रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने दावत-ए-वलीमा कार्यक्रम में भोजन में संरक्षित पशु के मांस के इस्तेमाल के विरोध में कोतवाली में धरना-प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम करीब सात बजे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनमोल मित्तल व मंडल उपाध्यक्ष विशाल सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली में पहुंचे। जहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। मैरिज होम पर भी बुलडोजर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना न हो। उन्होंने यह भी चेताया कि एक सप्ताह के भीतर यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो वह आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed