फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police rushed to the information of robbery from a farmer, investigation revealed a case of assault

Shamli News: किसान से लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जांच में मारपीट का मामला निकला

Fri, 22 Mar 2024 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police rushed to the information of robbery from a farmer, investigation revealed a case of assault
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव बलवा मोड़ के निकट बाइक सवार दो युवकों द्वारा किसान से डेढ़ लाख रुपये की लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जांच की तो मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का पाया गया।
विज्ञापन

कांधला थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान निवासी किसान वीर सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर को कोतवाली पहुंचकर सूचना दी कि वह शामली स्थित बैंक शाखा के अपने खाते से डेढ़ लाख रुपये निकालकर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में बलवा गेट के निकट गांव के बाइक सवार दो युवकों ने उसकी बाइक रोक ली और उसके साथ मारपीट करते हुए डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि यह मामला लूट का न होकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट का पाया गया। दोनों पक्षों के बीच गांव में सुबह मारपीट हुई थी। इसके बाद जब वीर सिंह शामली से जा रहे थे तो दूसरे पक्ष के युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। अभी इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed