फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police runs checking campaign in Kairana court

कैराना कचहरी में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Fri, 14 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police runs checking campaign in Kairana court
कैराना स्थित न्यायालय के बाहर से आए लोगों की तलाशी लेती पुलिस। - फोटो : SHAMLI
कैराना। लखनऊ कोर्ट में बम ब्लास्ट के बाद कैराना कचहरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आसपास खड़े संदिग्धों की तलाशी ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट की सूचना मिलते ही जिला पुलिस भी अलर्ट हो गई। कैराना स्थित न्यायालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। कचहरी पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने क्यूआरटी और पीएसी के जवानों के साथ कचहरी परिसर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी के साथ ही उनके कचहरी में आने का कारण पूछा गया। कोई ठोस कारण ना बताने वालों को कचहरी से बाहर कर दिया गया। कचहरी के गेट नंबर एक पर लगी मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद ही वादकारियों और अन्य लोगों को अंदर आने दिया गया। कचहरी के पीछे से तहसील वाले रास्ते पर भी पुलिस ने बिना तलाशी के किसी को अंदर नहीं आने दिया। बम ब्लास्ट की घटना को देखते हुए न्यायालयों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। विदित रहे कि तीन माह पहले बिजनौर में कोर्ट के अंदर बदमाश की गोली मार कर हत्या करने के बाद से शासन न्यायालय परिसरों की सुरक्षा बढ़ाने में लगा है। लखनऊ कचहरी में बम ब्लास्ट की घटना के बाद कैराना कचहरी की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि कैराना कचहरी परिसर में सुरक्षा के तमाम पुख्ता इंतजाम पहले ही कर दिए गए हैं। वहां पर नियमित गश्त और चेकिंग चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed