फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police remain entangled in the theory of dramatic robbery

Shamli News: नाटकीय लूट की थ्योरी में उलझी रही पुलिस

Wed, 02 Oct 2024 04:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 02 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Police remain entangled in the theory of dramatic robbery
शामली के धीमान पुरा मार्ग पर ए​क्सिस बैंक  में लूट के बाद सीसी टीवी  चैंक करते कोतवाली प्रभ
शामली। मोहल्ला धीमानपुरा में स्थित एक्सिस बैंक में जिस तरह से प्रबंधक ने नकाबपोश द्वारा चालीस लाख रुपये लूटने की बात बताई है। वह पुलिस या फिर किसी के भी गले नहीं उतर रही है। लूट के बाद पुलिस रातभर नाटकीय लूट की थ्योरी में पुलिस दिनभर उलझी रही।
विज्ञापन

उधर, लूट के मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। लखनऊ के अधिकारियों ने एसपी और एएसपी से मामले की जानकारी हासिल की। हैरत की बात है कि आधा घंटे तक नकाबपोश बदमाश के प्रबंधक के केबिन में रहने के बावजूद बैंक के किसी भी कर्मचारी को उसका पता नहीं लगा। तमंचा सटाकर प्रबंधक और कैशियर को बाहर लाने के बाद ही कर्मचारियों को मामले का पता लगा और उन्होंने हाथ ऊपर करते हुए जान बचाई। किसी ने भी बदमाश को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। बैंक प्रबंधक, कैशियर और अन्य की भूमिका की जांच में भी पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जिस समय घटना हुई बैंक में उस समय करीब 21 लोगों का स्टाफ मौजूद था। सभी लोग अपने काम में लगे थे। किसी को यह आभास तक नहीं हुआ कि बैंक में बदमाश मौजूद है। उस समय कई ग्राहक भी बैंक में थे। स्टाफ का कहना है कि उन्हें तो घटना का पता उस समय चला जब बदमाश प्रबंधक व कैशियर को तमंचे दिखाकर गेट की तरफ ले जा रहा था। इस मामले में पांच टीमों को लगाया गया है। एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि प्रदेश में इस तरह का यह पहला लूट का मामला है, जिसमें पहले बदमाश ने कर्ज होने की बात कहते हुए रुपयों की मांग की। बाद में वारदात को अंजाम देने की बात कहीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेखौफ था बदमाश, बैंक की लोकेशन की थी जानकारी



बैंक से 40 लाख रुपये की लूट करने वाला बदमाश बेखौफ था। वह बैग में तमंचे लिए हुए आधा घंटे तक बैठा रहा और शाखा प्रबंधक से बातचीत करता रहा। बदमाश को बैंक की लोकेशन की पूरी जानकारी थी, इसलिए वह सीधे शाखा प्रबंधक के कक्ष में पहुंचा। बराबर में कैशियर का काउंटर था। बदमाश ने पहचान छिपाने के लिए नाक पर बैंडेड लगाई हुई थी। फेस मास्क लगाने के साथ ही सिर पर कपड़ा बांधे हुआ था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। शाखा प्रबंधक को भी उस पर बदमाश होने का शक नहीं हुआ। बताया गया है कि कुछ देर पहले ही बैंक में दूसरी जगह से कैश बैंक में पहुंचा था। बताया गया है कि बदमाश अगर कैश काउंटर से लूट करता तो और भी बड़ी रकम की लूट हो सकती थी। दूसरे कैश काउंटर पर भी करीब 70 लाख रुपये रखे हुए थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस टीमें बैंक में अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ ही शहर में मुख्य मार्गों पर दुकानों व प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है, लेकिन रात तक बदमाश की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक बदमाश की उम्र 30 वर्ष के आसपास लग रही है।

एक्सिस बैंक में एक बदमाश द्वारा 40 लाख रुपये लूटकर ले जाने की घटना जानकारी में आई है। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


रामसेवक गौतम, पुलिस अधीक्षक।

इन सवालों के जवाब अभी बाकी, पुलिस इन बिंदुओं पर कर रही जांच
: अकेला एक बदमाश भरे बैंक में चालीस लाख की लूट की वारदात को अंजाम कैसे दे सकता है
:वारदात में एक से अधिक बदमाश हो सकते हैं या फिर नाटकीय तरीके से मामले को लूट दर्शाया गया
: जब बदमाश मास्क और कपड़ा लगाए ही शुरू में मैनेजर, कैशियर से बात कर रहा था तो उसका मास्क, कपड़ा हटवाना क्यों मुनासिब नहीं समझा गया।
: 21 लोगों के स्टाफ के बीच से कैसे युवक लूट की वारदात को अंजाम देकर चला गया

: गार्ड के आरोपी युवक पर बंदूक तानने के बाद भी प्रबंधक ने गार्ड को आरोपी को गोली चलाने से मना क्यों किया



सीसीटीवी में एक पुलिसकर्मी भी दिख रहा
सीसीटीवी फुटेज में घटना के समय एक पुलिसकर्मी भी बैंक के अंदर दिखाई दे रहा है। आरोपी के जाने के बाद बैंक के कई कर्मचारी हाथ ऊपर किए हुए हैं जबकि कुछ खडे दिख रहे हैं। घटना के समय कौन पुलिसकर्मी बैंक में था, इसकी जानकारी भी कोतवाली पुलिस जुटा रही है ताकि आरोपी के बारे में सटीक जानकारी हासिल हो सके।

शामली  के धीमान  पुरा मार्ग पर एक्सिस बैंक  में  लूट के बाद सीसी टीवी  चैंक करते  कोतवाली प्रभ

शामली के धीमान पुरा मार्ग पर एक्सिस बैंक  में लूट के बाद सीसी टीवी  चैंक करते कोतवाली प्रभ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed