फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police ran on the information of woman's murder

महिला की हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sun, 26 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police ran on the information of woman's murder
कैराना। कस्बे के गांव में महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो महिला जीवित मिली। झूठी सूचना देने पर महिला के परिवार वालों को पुलिस ने जमकर हड़काया।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र के गांव बढ़ी निवासी महिला के पति की मौत के बाद उसका निकाह जेठ के बेटे के साथ तीन माह पहले कराया गया था। महिला के पहले पति से चार बच्चे भी हैं। तीन दिन पहले गृह क्लेश के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की कोशिश की थी। ससुराल वाले उसका उपचार मेरठ अस्पताल में करा रहे थे। शनिवार को मायके पक्ष के लोग मेरठ अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि वे महिला को आक्सीजन सिलेंडर के साथ ही उसकी ससुराल गांव भूरा लेकर आ गए। शनिवार रात करीब नौ बजे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस कंट्रोल को सूचना दी कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। सीओ प्रदीप सिंह व कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा मौके पर पहुंची। पुलिस मौके की वीडियोग्राफी करा रही थी तो महिला के जीवित होने का अहसास हुआ। इस पर पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को हत्या की झूठी सूचना देने पर खूब फटकार लगाई। पुलिस ने अपनी निगरानी में महिला को मेरठ के अस्पताल में भिजवाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मायके पक्ष के लोग विवाहिता को उपचार के बीच में ही यहां ले आए थे। उसकी हत्या की झूठी सूचना दी थी। महिला को पुलिस साथ मेरठ अस्पताल में भेजा गया है। जहां उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed