फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police raid in village Garhi Hasanpur

गांव गढ़ी हसनपुर में पुलिस की दबिश

Tue, 31 Aug 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Police raid in village Garhi Hasanpur
चौसाना। गढ़ी हसनपुर के दो कबाड़ियों के यहां पुलिस ने दबिश देकर चोरी के केबल और बाइकों के रिम बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गांव पठानपुरा, सकौती, खोड़समा, सुंदरनगर, ऊदपुर, लक्ष्मीपुरा, बल्लामाजरा, गंगारामपुर सहित अन्य गांवों के किसानों के खेतों से केबिल काटकर चोरी की 100 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने किसी भी घटना का खुलासा नहीं किया। जिस पर सोशल मीडिया से जुड़े किसानों ने पुलिस की आलोचना की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जंगल में गश्त करने, निगरानी करने व बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग टीमों को लगाया गया। चोरी के केबिल खरीदने वाले कबाड़ियों पर भी शिकंजा कस दिया।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने गढ़ी हसनपुर के मुजम्मिल और नौशाद कबाड़ी के ठिकानों पर दबिश दी, तो वह मौके से फरार हो गए। पुलिस को ट्यूबवेल के केबल मिले हैं। चोरी की बाइकों को काटकर बचे रिम भी बरामद हुए। चौकी प्रभारी का कहना है कि केबिल बरामद हुआ है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed