{"_id":"582b523c4f1c1b56368ff025","slug":"police-met-the-district-s-petrol-pump-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी से मिले जिले के पेट्रोल पंप संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी से मिले जिले के पेट्रोल पंप संचालक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नई मुद्रा नीति जिले में पेेट्रोल पंप मालिकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। थानाभवन कस्बे के पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट की घटना से क्षुब्ध पेट्रोल पंप मालिकों ने एसपी से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की। एसपी ने जिले के पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा के हिसाब से सीसीटीवी कैैमरे लगाए जाने के सुझाव दिए हैं।
मंगलवार को पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन मुजफ्फरनगर- शामली के अध्यक्ष अखिलेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में जिले के पेट्रोल पंप मालिकों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने बारह नवंबर को थानाभवन पेट्रोल पंप पर डीजल- पेट्रोल आपूर्ति के समय हुई कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की जानकारी दी।
पेट्रोल पंप मालिकों ने बताया कि आठ नवंबर से भारत सरकार की नई मुद्रा नीति के तहत पांच सौ व एक हजार रुपये के पुराने नोटों का चलन बंद होना उनके लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। छोटे नोटों की कम उपलब्धता के कारण सिंघल सर्विस स्टेशन थानाभवन, 13 नवंबर को रतन सर्विस स्टेशन थानाभवन पर पेट्रोल- डीजल की आपूर्ति के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
सिंघल पेट्रोल पंप पर हुई वारदात की अभी तक थानाभवन पुलिस द्वारा रिपोर्ट नहीं लिखी है। पुलिस ने पंप पीड़ित कर्मचारियों का ही चालान काट दिया गया है। पंप मालिकों ने पेट्रोल पंपो की सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की तथा मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि इन हालातों में व्यापार करना मुश्किल हो गया है। यदि उन्हें सुरक्षा नहीं दी जाएगी को हालात और बिगड़ सकते हैं।
एसपी ने जिले के पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था किए जाने व ऐसी घटनाओं की जानकारी मोबाइल पर दिए जाने का पंप मालिकों को दिया है। एसपी से मिलने वालो में एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुुनील बालियान, घनदास गुप्ता, चरत बंसल, रोहित गुप्ता, सत्यपाल गुप्ता, मंयक जैन आदि मौजूद रहे।