फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police march for peace on festivals

त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का मार्च

Fri, 31 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police march for peace on festivals
शामली। ईद-उल-अजहा और रक्षा बंधन के त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीएम-एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला। उधर, जुमे की नमाज के दौरान भी पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार रात में शहर के संवेदनशील मोहल्ले आजाद चौक, काजीवाड़ा, बड़ी माता मंदिर रोड, श्रीराम कालोनी, गोशाला रोड, कलंदरशाह, बरखंडी, तिमरसा, गुलशन नगर, सलेक विहार, विश्वकर्मा नगर, कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक, बैंड मार्केट, अजंता चौक, अस्पताल रोड, वर्मा मार्केट आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। दोनों अधिकारियों ने लोगों को स्पष्ट संदेश दिया कि कोरोना संक्रमण काल में अनलॉक में लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए त्योहारों को सादगी और शांति के साथ मनाए। कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकले और एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। इस दौरान सीओ सिटी जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस अलर्ट रही। धर्म स्थलों के निकट और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने गश्त किया और ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी।
विज्ञापन

रात दो बजे से शुरू होगी ड्यूटी
शामली। त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए शुक्रवार रात दो बजे से पुलिस की ड्यूटी शुरू हो जाएगी। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद को चार सुपर जोन, 13 जोन और 38 सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार रात दो बजे से ड्यूटी शुरू होगी। पुलिस ड्यूटी की यह व्यवस्था त्योहारों के संपन्न होने तक चार अगस्त की सुबह छह बजे तक लगातार बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed