Shamli News: आईएसआई एजेंटों के संपर्क में रहने वालों पर पुलिस की नजर
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहे तनाव के चलते पुलिस और खुफिया विभाग ने जिले में पूर्व में पकड़े गए आईएसआई एजेंटों के संपर्क में रहने वाले लोगों की निगरानी शुरू कर दी है।
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहे तनाव के चलते पुलिस और खुफिया विभाग ने जिले में पूर्व में पकड़े गए आईएसआई एजेंटों के संपर्क में रहने वाले लोगों की निगरानी शुरू कर दी है। उनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
पिछले महीने पहलगाम में पर्यटकाें पर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। आंतरिक सुरक्षा को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन भी कड़ी चौकसी व सतर्कता बरत रहा है।
यह भी पढ़े: Meerut Weather Today: आज से फिर बढ़ेगी गर्मी तापमान में आएगा उछाल,आगामी चार-पांच दिन तक मौसम रहेगा गर्म
जिले में पूर्व में आईएसआई एजेंटों के संपर्क में रहने वाले शामली निवासी कलीम व उसके भाई तहसीम को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। तहसीम नकली नोट के मामले में भी कांधला निवासी नफीस के साथ शामिल रहा था।
इसके अलावा पूर्व में जिले के कैराना, कांधला व अन्य कस्बों के कई लोग हरियाणा, दिल्ली व अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी व अन्य देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में पकड़े जा चुके हैं।
पुलिस व खुफिया एजेंसियां पूर्व में आईएसआई एजेंट के आरोप में पकड़े जा चुके लोगों के संपर्क में रहने वालों लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। इस मामले में एसपी राम सेवक गाैतम का कहना है कि जो लोग आईएसअाई एजेंटों के संपर्क में रहे हैँ उन पर नजर रखी जा रही है।