फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police is investigating the horoscope of the accused who murdered history-sheeter Guddan.

Shamli News: हिस्ट्रीशीटर गुड्डन की हत्या करने वाले आरोपियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Tue, 10 Sep 2024 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 10 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Police is investigating the horoscope of the accused who murdered history-sheeter Guddan.
हिस्ट्रीशीटर गुड्डन कांबोज का फाइल फोटो। सौज्न्य-परिजन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर एक सप्ताह पहले होटल मालिक हिस्ट्रीशीटर गुड्डन कांबोज की हत्या करने वाले आरोपियों की पुलिस कुंडली खंगाल रही है। गुड्डन की हत्या करवाने वाले दोनों बेटों के भी किसी अपराधी से कनेक्शन होने की भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही असलियत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

एक सितंबर को गुड्डन कांबोज की पूर्वी यमुना नहर पटरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए गुड्डन के दो बेटे सोनू व मोहित, दो शॉर्प शूटर जयवीर व उसका भतीजा आशू निवासी गांव बटावली थाना बहसूमा जिला मेरठ, राहुल निवासी रेलपार शामली और ओमवीर निवासी गांव कसेरवा कलां हाल निवासी देहरादून को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक गुड्डन की हत्या उसके दो बेटों ने दस लाख रुपये की सुपारी देकर कराई।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस अब आरोपियों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। गुड्डन के दोनों आरोपी बेटों समेत सभी आरोपियों की मोबाइल कॉल डिटेल, डायरी आदि के माध्यम से उनके पुराने रिकार्ड को खंगाल रही है। पुलिस आरोपियों के बारे में इस बात की जांच पड़ताल में जुट गई है कि उनके किन किन लोगों से संबंध रहे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर ही है कि उनके किसी बड़े अपराधियों से तो संंबंध है या नहीं। हालांकि अभी तक पुलिस को इस तरह का कोई रिकार्ड नहीं मिला है। सीओ सिटी श्याम सिंह का कहना है कि इस प्रकरण में हर बिंदू पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed